जौनपुर, जनवरी 7 -- जौनपुर, संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 20 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें 10 नामजद और 10 अज्ञात आरोपी हैं। गांव निवासी अंजलि जायसवाल पत्नी सोनू जायसवाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रंजिश को लेकर चार जनवरी को जेठ प्रेम चंद्र जायसवाल, जेठानी दीपा जायसवाल और वंदना जायसवाल, संजय जायसवाल, युवराज, चिक्की मौर्य, विशाल मौर्य, चहेटू यादव, रमेश बिंद, मनीष समेत 10 अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर लाठी, डंडे से हमला कर दिए। हमले में उसके ससुर चंद्रभान जायसवाल, पति सोनू जायसवाल को चोट आई। घर में काम करने वाली चांदनी सरोज और मनीषा यादव बीच बचाव करने पहुंची तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरा, दरवाजा आदि तोड़कर क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.