बिजनौर, दिसम्बर 15 -- एक महिला ने पिता पुत्र पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव रामसहायवाला निवासी मंजू पत्नी रोहिताश ने बताया कि वह शाम के समय घर में बैठी हुई थी। इसी दौरान गांव के ही नौबहार व उसके पुत्र गोविंद व चमन उसके घर में घुस गए तथा अकारण ही गाली गलौच करते हुए उस पर व उसके पति पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।जिससे पति पत्नी गम्भीररूप से घायल हो गए। आरोपी जाते वक्त जान से मारने की धमकी भी दे गए। उधर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।वही गाली गलौच व मारपीट के एक अन्य प्रकरण में पुलिस ने गांव भगोता निवासी रुकमणी पत्नी प्रताप सिंह की तहरीर पर गांव के ही पति पत्नी सहित उसकी पुत्री व पुत्र के विरुद्ध मुकद...