फतेहपुर, दिसम्बर 9 -- फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के मेडईपुर गांव में बुधवार शाम पारिवारिक विवाद के चलते एक परिवार पर हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। कोमल सिंह ने आरोप लगाया कि सात दिसंबर की शाम वह अपनी पत्नी अनुराधा देवी व भाभी कोसिल्या के साथ घर में था। तभी गांव के ही राम सिंह, पवन सिंह और शिवा सिंह दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे।आरोपित घर में घुस आए और कोमल सिंह को पीटने लगे। बीच बचाव करने पहुंचीं उसकी पत्नी व भाभी को भी लाठी-डंडों से घायल कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...