गोरखपुर, फरवरी 20 -- कैँपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गोबरहिया गांव में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। प्रेमचन्द ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव के पांच लोग जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा व सरिया से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने प्रेमचन्द और उनकी बहन रीमभावती को गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...