गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम चिलवा में घर में घुसकर दंपती और उनके बच्चों से मारपीट करने के मामले में गोला पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पानमती पत्नी रुचि केवट ने तहरीर में बताया कि नौ फरवरी को उनके पति दरवाजे पर बैठे थे, तभी आकाश यादव और अरुण चन्द गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीचबचाव करने आए पुत्र-पुत्री को भी पीटा गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...