मधुबनी, फरवरी 5 -- पंडौल,एक संवाददाता। पंडौल थाना क्षेत्र में निजी आवास में जबरन घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और लूटपाट की गंभीर घटना सामने आई है। इस संबंध में मेघोल निवासी लाल बहादुर चौधरी ने पंडौल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें नो नामजद आरोपियों सहित कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। शिकायत के अनुसार घटना की शाम को अरुण कुमार मंडल, समेत नो आरोपी एकजुट होकर पीड़ित के घर पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हो गए। इस दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की, बिजली के तार व अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने घर से करीब 50 हजार रुपये के सामानों की क्षति, 48 हजार रुपये नगद भी लूट लिए। मामले में पंडौल थाना पुलिस ...