काशीपुर, मार्च 15 -- काशीपुर, संवाददाता। शहर निवासी एक व्यक्ति ने एक युवक समेत उसके 15-16 साथियों पर घर में घुसकर उसके व उसकी दो बेटियों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बीते 14 मार्च की रात्रि के लगभग 12 बजे होली चौक पर सिंघान निवासी गौरव शर्मा उसे गाली देने लगा। विरोध करने पर उसने फोन क अपने ससुर और 15-16 युवकों को बुला लिया। ये सभी उसके घर में घुस आये और तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमलावरों ने दो पुत्रियों के साथ अभद्रता व मारपीट भी की। मारपीट में उसकी छोटी पुत्री को काफी चोटें आईं। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने गौरव शर्मा व उसके साथियों के खिलाफ बीएनएस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.