रांची, अक्टूबर 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के कोकर ढेला टोली निवासी सुधीर कुमार सिंह के घर में घुसकर बदमाशों ने मारपीट कर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया। घटना रविवार रात की है। इस संबंध में सुधीर सिंह ने संजीव प्रसाद सिंह, हर्ष कुमार सिंह, रोहित कुमार और उसकी पत्नी, रंजन कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह समेत अन्य के विरूद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुधीर का आरोप है कि सभी आरोपी रविवार की रात साढ़े नौ बजे उनके घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। उनकी पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ किया। हो-हल्ला होने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद वे थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...