रांची, नवम्बर 8 -- रांची। रांची के लोअर पीपी कंपाउंड निवासी मो जावेद अख्तर के घर में घुसकर एक बदमाश ने गाली-गलौज कर मारपीट की। घटना शुक्रवार रात की है। इस संबंध में मो जावेद अख्तर ने मो अली के खिलाफ हिंदपीढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जावेद अख्तर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात आरोपी उनके घर में जबरदस्ती घुस गया। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। धमकी दी कि हो हल्ला करने पर उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद जावेद थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...