पीलीभीत, जुलाई 27 -- थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम शिवनगर निवासी कुसुमलता पत्नी सुरेश पाल सिं ने गजरौला पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि घर में 26 जुलाई को वह उसकी पुत्री प्रगति सिंह और पति मौजूद थे। सुबह साढ़े आठ बजे गांव के ही आशोक की कार से पांच छह महिला पुरुष मूंह पर ढाटा बांधकर आए। आरोपियों ने घर में घुसकर उन लोगों की पिटाई करना शुरू कर दी। जिससे तीन लोगों घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपियों में से उन्होंने तीन लोगों को पहचान लिया। जिनके नाम विक्की, आकाश और उनकी मां गीता देवी हैं। आरोपी उनकी पुत्री का मोबाइल भी उठाकर ले गए हैं। गजरौला पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.