गोरखपुर, फरवरी 4 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज क्षेत्र के भरवलिया गांव में रंजिश में घर में घुसकर मां बेटे को लाठी डंडे से मारकर गंभीर घायल कर दिया। महिला का हाथ तोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भरवलिया गांव के टोला धनहवा निवासी सिताबी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन बजे शाम को प्रहलाद,गीता, गुड़िया और रुचि ने घर में घुसकर जानलेवा हमलाकर लाठी-डंडे से मुझे व बेटे को मारा-पीटा, जिससे हाथ टूट गया। गीता ने मोनू को जानलेवा हमला करते हुए उसको सीने में मारा और दांत से काट लिया। गांव वालों को इकटठा होने पर सब लोग भाग गए और प्रहलाद का पुत्र कमलेश, मोनू को जान से मारने की धमकी दे रहा है और प्रहलाद की पुत्री गुड़िया और रुचि फर्जी केस में फंसाने की ...