प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सोनवट गांव में विवाद को लेकर घर में घुसकर तीन महिलाओं सहित चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया गया। घर में रखा सामान भी तोड़ दिया गया। घायल महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर गया है। सोनवट गांव निवासी संतोष कुमार का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर सोमवार शाम राजेश, विशाल, विकास, मंगल, सोनू व शीला देवी उनके घर पर आ गए। उनकी लाठी से पिटाई कर दी। जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर उसे, उसकी मां गीता देवी, बहन गुड़िया और पत्नी संगीता को मारपीट कर घायल कर दिया। मां गीता देवी अचेत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.