प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। झूंसी थानाक्षेत्र के मलावा मोहल्ले में कुछ युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि पुरानी रंजिश में मां व बेटी को बेरहमी से लाठी डंडे से घायल कर दिया। किसी तरह आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मां-बेटी की जान बचाई। पीड़ित परिवार ने मोबाइल में मारपीट का वीडियो भी बनाया है। परिवार के मुखिया राकेश भारतीया ने बताया कि मारपीट में उसकी पत्नी सुनीता और बेटी रोशनी को गंभीर चोट लगी हैं। पिछले चार दिनों से पीड़ित परिवार थाने का चक्कर लगा रहा है। लेकिन, पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की। यहां तक कि आरोपियों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.