कन्नौज, फरवरी 8 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक महिला की ओर से घर में घुसकर मारपीट व लूट पाट का मामला दर्ज किया है। ग्राम जलेसर निवासी सुमन देवी पत्नी अखिलेश कुमार उर्फ मिन्टू ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि चार दिसम्बर 2025 को वह अपने घर पर अकेली थी। तभी गांव निवासी अनिल कुमार व उसका साथी शिव सिंह उर्फ जोधा व दो अज्ञात लोग उसके लोग घर के अन्दर घुस आए और अनिल ने तंमचा लगा कर घर मे लूटपाट शुरू कर दी। अलमारी में रखे हुये 65 हजार रुपए, साने का हार, अंगूठी आदि ले गए। तथा उसे तमंचे की वट से मारापीटा शोरगुल पर रामदेवी, धनदेवी व वख्ताबर सिंह आदि बहुत से लोग मौके पर आ गए। जिन्होंने ललकारा व घटना देखी और उसकी जान बचाई। इसके बाद वह अपने पति पिन्टू के साथ चौकी नौरंगपुर गई और कार्रवाई ...