बाराबंकी, जनवरी 24 -- फतेहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर अकेली महिला के साथ युवक अश्लील हरकते करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो उसे मारा पीटा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी एक महिला शुक्रवार को घर में अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही युवक शिवम जबरन घर में घुस आया और अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने विरोध किया जिसपर आरोपी युवक ने उसे लात घुसों से मारने पीटने लगा। महिला के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। आरोप है कि युवक अश्लील मैसेज व फोन करके उसे परेशान भी करता था। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...