मुरादाबाद, फरवरी 23 -- मझोला थाना के रामतलैया चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 18 फरवरी को वह पति के साथ घर में थी। उसी दौरान चाऊ की बस्ती निवासी शांतनु अपने तीन-चार साथियों के साथ घर में घुस आया। आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। उसके पति को भी पीट दिया। आरोपी कहने लगे कि तुम सब को यहां नहीं रहने दूंगा। शोर होने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि एक नामजद समेत पांच आरोपियों पर छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.