मेरठ, फरवरी 25 -- सरधना। दौलतपुर गांव में एक दबंग युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। चीख पुकार सुनकर महिला का पति आया तो आरोपी ने ईंट से उसके ऊपर हमला किया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के पति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। आरोप है कि शाम में करीब सात बजे इसी बीच गांव का ही एक दबंग युवक उसके घर में घुस आया। उसने आते ही उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसी बीच वह भी घर पहुंच गया। उसने आरोपी को पकड़कर शोर मचाया तो आरोपी ने पास में पड़ी ईंट उठाई और उस पर हमला कर दिया। बाद में आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर वहां से फ...