बुलंदशहर, जुलाई 27 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी।छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने ससुर की बाजू में कैंची घोंप दी। पीड़िता ने आरोपी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।आरोपी पहले भी कई बार महिला से छेड़छाड़ कर चुका है। बता दें कि एक गांव निवासी महिला घर में काम कर रही थी।इस दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और महिला को पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान महिला ने शोर मचा दिया।शोर को सुनकर महिला का ससुर मौके पर पहुंच गया और आरोपी को पकड़ लिया। महिला के ससुर ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने ससुर वीर सिंह की बाजू में कैंची घोंप दी और जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। परिजन घायल को सीएचसी लखावटी में ले गए। बाद में पीड़िता ने आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.