हापुड़, दिसम्बर 14 -- पति से पिछले चार साल से अलग रही महिला के साथ उसके पति समेत दो लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला गढ़ी नाले के पास की निवासी रिजवाना ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह पिछले तीन व्ष से अपने पति इमरान से अलग अपने चारों बच्चों के साथ रहती है। 10 दिसंबर की रात को उसका पति इमरान और मसरूफ जबरन उसके घर में घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गाली गलौज कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है,...