अमरोहा, मार्च 20 -- घर में घुसकर महिला सभासद के साथ गाली-गलौज व छेड़छाड़ का आरोप है। 30 हजार रुपये की नकदी व सोने की चेन भी चोरी करने का आरोप है। मामले में आरोपी महिला और उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला सभासद बीती 11 मार्च को अपने घर में अकेली थीं। आरोप है कि तभी मोहल्ले का निवासी एक युवक उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज की। आरोपी ने महिला सभासद के साथ छेड़छाड़ भी की। वहीं आरोपी की मां ने महिला सभासद के घर में रखी 30 हजार रुपये की नगदी व सोने की चेन चोरी कर ली। इसके बाद महिला सभासद की ओर से आरोपी बनाई गई महिला ने भी महिला सभासद के पति पर गाली-गलौज करने का आरोप लगा दिया। मामले में पुलिस ने महिला सभासद के पति के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की है। वहीं महिला सभासद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर बुधव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.