लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में घर में घुसकर महिला और उसके भतीजे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जलालपुर निवासी छोटी देवी पत्नी संकटा प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 11 फरवरी की शाम करीब सात बजे सचिन पुत्र राजेश, राजेश पुत्र दुन्ने, रामचरन पुत्र थम्मन और डालचन्द्र पुत्र दुन्ने एक राय होकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। तहरीर के अनुसार मारपीट में छोटी देवी और उसके भतीजे वीरपाल पुत्र टीकाराम के सिर में गंभीर चोटें आईं और दोनों घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...