रुडकी, मार्च 9 -- तीन आरोपियों ने घर में घुसकर एक महिला और उसकी पुत्री पर हमला बोल दिया। मारपीट में दोनों को गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गदरजुड़ा गांव निवासी आशीष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रोजाना की तरह सहारनपुर अपने काम पर चला गया। घर में उसकी मां व बहन अकेली थी। इसी दौरान पास के ही एक महिला से तीन लोग उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसकी माता के सिर में बलकटी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बहन को भी डंडा लगने से लहूलुहान होकर नीचे गिर गईI आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.