बागपत, फरवरी 6 -- बड़ौत। शिकोहपुर गांव में बुधवार की शाम घर में घुसकर महिला प्रधान के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। महिला प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकोहपुर की महिला प्रधान उर्मिला ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने घर पर थी। इस दौरान एक महिला के साथ तीन-चार लोग उनके घर के अंदर घुस गए और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे,जिसमें वह घायल हो गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे, तो आरोपी वहां से भाग निकले। प्रधान ने गांव की मोनिका समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.