मुरादाबाद, जनवरी 13 -- सोमवार देर रात घर में घुसे बदमाश ने महिला पर छुरे से हमला बोल दिया। जिसमें महिला गंभीर घायल हो गई,उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दूल्हापुर अमानताबाद में रुखसाना 25 पत्नी तस्लीम अहमद घर में सो रही थी,जबकि उसकी बेटी लिहाफ में मुंह ढक कर मोबाइल फोन देख रही थी। रात्रि लगभग 2:30 पर अज्ञात बदमाश घर में घुस आया और उसने रुखसाना का लिहाफ हटा दिया। रुखसाना ने बदमाश को पकड़ने के लिए हाथ चलाया तो बदमाश के हाथ में लिया हुए छुरे से उसका हाथ कट गया। बदमाश ने उसके गले पर छुरा चला दिया। जिससे रूखसाना गंभीर घायल हो गई। चीख सुनकर पति और उसकी बेटी ने देखा, बदमाश तब तक दीवार फांद कर फरार हो चुका था। रुखसाना को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.