बरेली, फरवरी 7 -- छज्जा गिराने से मना करने पर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की और महिला को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। इस मामले में थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महगंवा उर्फ ऊंचा गांव में रहने वाली ममता ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात पड़ोसी नरोत्तम, बेचेलाल, अरविंद व सोमपाल न उनके दरवाजे का छज्जा गिरा दिया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौच करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घर में घुसकर उन्हें और उसके पति लालाराम को जमीन पर गिराकर पीटा। फिर नरोत्तम ने चाकू से हमला कर दिया। पति को बचाने के प्रयास में ममता का हाथ चाकू लगने से घायल हो गया। किसी तरह पड़ोसियों ने उन्हें बचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...