देवरिया, जुलाई 7 -- महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर के गोसाई टोला गांव में एक महिला के घर में घुसकर पट्टीदारों ने चाकू से हमला कर दिया। विरोध करने पर लाठी, डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हेतिमपुर के गोसाई टोला निवासी प्रतिभा गिरी पत्नी धर्मेंद्र गिरी ने महुआडीह पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पट्टीदार 2 जुलाई की रात गोलबंद होकर घर में घुसकर कर चाकू से हमला कर दिया। विरोध करने पर लाठी, डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में बीच बचाव करने आए पति व बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। लोगों को आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने पट्टीदार आदित्य गिरी व उदय गिरी पुत्रगण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.