बरेली, फरवरी 13 -- भमोरा। बल्लिया चौकी क्षेत्र के एक गांव के युवक ने महिला को घर में घुसकर पीटा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौसगंज के अमर सिंह की पत्नी ने बताया कि बुधवार को गांव का प्रवीन कुमार शराब के नशे में धुत होकर उसके घर में जबरन घुस आया। विरोध पर गाली गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवक पहले भी कई बार उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज कर चुका है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि महिला तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...