हापुड़, दिसम्बर 4 -- ब्रजघाट। क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी सविता ने बताया कि वह अपने घर पर अकेली रहती है। उसके पड़ोसी उससे रंजिश रखते है और समय समय पर गाली गलौज करते है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व वह घर पर अकेली काम कर रही थी। तभी पड़ोसी युवक उसके घर आया और गाली गलौज करने लगा। पीड़िता ने उनको ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...