फरीदाबाद, दिसम्बर 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की एक कॉलोनी में घर में घुसकर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, चार दिन पूर्व महिला अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान किसी ने उनके घर की घंटी बजाई। जब महिला दरवाजा खोलने पहुंची तो पड़ोस में रहने वाला धर्मेंद्र नामक व्यक्ति आ पहुंचा। आते ही उसने महिला का मुंह दबा दिया और एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके पति भी घर में ही सो रहे थे। आरोपी के आनेपर उसने अपने पति को आवाज भी लगाई थी, लेकिन गहरी नींद में होने के कारण पति को उसकी आवाज नहीं सु...