खगडि़या, फरवरी 9 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रविवार क़ो एक महिला के घर में घुसकर मारपीट व छेरछार का आरोप लगाकर थाना में आवेदन दिया है। हालांकि पीड़ित महिला आभूषण छीनने आदि का भी आरोप लगायी है। इधर पीड़िता खुशबू देवी (30 वर्ष), पति संजीव यादव, ने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन के अनुसार 8 फरवरी, रविवार को उनके पड़ोसी मुन्ना यादव, उमेश यादव और दीवानी देवी अचानक घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर लात-घूंसों से बुरी तरह मारपीट आदि का आरोप लगायी है। पीड़िता का कहना है कि विवाद की जड़ उनके पुत्र के साथ हुई मारपीट थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वे लोग घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान महिला जमीन पर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। शोर-शराबा सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.