प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज। नई बस्ती कीडगंज निवासी एक महिला अधिवक्ता ने घर में घुसकर छेड़खानी करने और कपड़े फाड़ने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है। पीली कोठी नई बस्ती निवासी अधिवक्ता की तहरीर के मुताबिक तीन जनवरी की सुबह वह घर में अकेली थी। तभी चौखंडी निवासी हर्ष पांडेय व उसके तीन-चार अज्ञात साथी जबरन उसके घर में घुस आए और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर भद्दी-भद्दी गालियां दी और उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश करने लगे। शोर मचाने पर उसके पति घर में आए और उसे बचाने की कोशिश करने लगे। इस पर हर्ष पांडेय व उसके साथियों ने दोनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला अधिवक्ता के मुताबिक हर्ष पांडेय लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...