कन्नौज, दिसम्बर 17 -- छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला ऊंचा नई बस्ती निवासी रूबी पुत्री मो.सब्बीर ने बताया कि वह कारचोप का कार्य करती है। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति जो कि कारचोप का कार्य करवाता है, उससे उनके रूपये बकाया थे, जब उनसे उसने अपने रुपयों का तगादा किया। तब आरोपी अपने परिजनों के साथ उनके घर में घुस आया और गालीगलौज करते हुए मारपीट की। पथराव करते हुए जानमाल की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...