गोरखपुर, फरवरी 25 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के सरैया निवासी किशन निगम ने तारामंडल इलाके के पांच-छह युवकों पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में किशन ने बताया कि रविवार की शाम को उनके घर में तारामंडल निवासी एक युवक पांच छह लोगों के साथ कार से आया और उनके भाई सुशील निगम को पूछते हुए घर में घुसकर उनकी तलाश करने लगा। सभी घर में तोड़फोड़ और गाली देते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। मां ने गाली देने का विरोध किया तो युवक ने एक व्यक्ति से फोन पर बात कराई। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने अपने आप को पुलिस अधिकारी बताया। फोन पर उसने भी गाली गलौज की। बाद में पता चला कि वह पुलिस का अधिकारी नहीं था। आसपास के लोगों ने विरोध किया तो युवक साथियों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.