सीतापुर, फरवरी 10 -- मिश्रिख, संवाददाता। मिश्रिख़ के हरिहरपुर में महिला ने घर मे घुसकर गालीगलौज और मारपीट करने का आरोप अपने पड़ोसियों पर लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। हरिहरपुर निवासी महिला मानसी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह उसकी बहन अपने घर के दरवाजे पर झाड़ू से सफाई कर रही थी तभी पड़ोसी हीरालाल व उनकी पत्नी पूजा और बेटी संध्या ने कूड़ा उडने कि बात कहकर गालीगलौज कीे। विरोध करने पर घर में घुसकर उसको व भाई और बहन को पीटा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...