शामली, मई 7 -- क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी महिला ने अपने पड़ोसियों पर घर में घुसकर बेटी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही रही है। गंगेरू निवासी महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह किसी कार्य हेतु घर से बाहर गई हुई थी। घर पर पीड़िता की बेटी अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी युवक घर में घुस आया और पीड़िता की बेटी के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद चार लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर पीड़िता के घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ को बढ़ता देख आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.