लखीमपुरखीरी, फरवरी 5 -- बेलरायां। उत्तर निघासन वन रेंज के किशननगर गांव में बुधवार रात घर में घुसकर तेंदुआ एक बकरी उठा ले गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को छोड़कर भाग गया। गर्दन कट जाने से बकरी मर गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम पहुंची। कड़िया के किशननगर गांव निवासी भिफ्फू ने बताया कि रात करीब दो बजे घर में बंधी बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह देखने गया तो उसे एक बकरी को गर्दन से जबड़े में दबोचकर ले जाता तेंदुआ दिखा। यह देख वह घबराकर चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ देख तेंदुआ बकरी को वहीं छोड़कर भाग गया। तेंदुए के दांतों से गर्दन कटने से बकरी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बकरी को ले जाने वाले जानवर को बाघ बताया। घर में घुसकर जंगली जानवर के बकरी उठा ले जाने खबर पाकर तमाम ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने गांव म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.