शामली, दिसम्बर 4 -- गांव मन्नामाजरा निवासी खतीजा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह तथा शोएब, फरमान और जावेद घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव का ही साजिद, अख्तर, सलीम, हुसैन, असजद, जावेद, सारिक, शहजाद और दिलशाद लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर उस घर में घुस आए। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायर भी किया जिससे वह बाल बाल बच रहे हैं। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...