मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात घर में घुसकर प्रेमी ने 16 वर्षीय प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक ने उसके सिर में दो गोली मारी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद खून से सना हाथ लेकर आरोपित विक्की कुमार सहनी थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि बेवफाई का बदला लेने के लिए उसने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी है। उसने पुलिस को पिस्टल सौंप दिया। मृतका निजी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। विक्की से पूछताछ के बाद पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। छात्रा का शव घर में सीढ़ी के पास पड़ा था। सीढ़ी के पास चारों ओर खून बिखरा था। वारदात के समय छात्रा के परिजन गहरी नींद में थे। विक्की छात्रा क...