हरदोई, जनवरी 4 -- पाली। घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने एक ही परिवार के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। यह कार्रवाई थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर की है। थाना क्षेत्र के गांव सरसई निवासी सुभाष ने 31 दिसम्बर 2025 को डीएम व एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 28 दिसम्बर की शाम लगभग सात बजे वह अपने घर पर खाना खाकर बैठा था। उसी समय गांव के रामनिवास अपने भाई शिवनिवास, बेटे पुनीत, व परिवार के मुन्नू लाल, राजीव, प्रदीप, बाबू के साथ दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोग घर के अंदर घुसकर लात, घूंसों, डंडे से मारपीट करने लगे। बचाने आई पत्नी रामधनी और लड़की शीतला के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आई भतीजी पुती, देवकी व मोहल्ला के अन्य लोगों ने आकर बचाया तब विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए ...