प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 8 -- कुंडा। कोतवाली के मौली गांव निवासी शांति देवी पत्नी शंकरलाल ने न्यायालय में वाद दायर किया। बताया कि 14 अप्रैल को वह अपने बकरियों को चारा दे रही थी। तभी मोहल्ले के प्रमोद और शिव बालक लाठी-डंडे, रॉड लेकर पहुंचे, उसे गालियां देने लगे। वह घर के भीतर भागी तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसे मारा पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे रंजीत कुमार, धीरेंद्र कुमार को भी मारा पीटा। आसपास के लोग दौड़े तो घर में रखा सामान तोड़फोड़ करते हुए आरोपी भाग निकले। मामले में पुलिस को नामजद तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्रमोद कुमार निर्मल, शिव बालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...