देवरिया, जून 3 -- भलुअनी। थाना क्षेत्र के ग्राम पचौहा में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुस कर मारा पीटा। पिटाई से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पचौहा के अनिल दुबे तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी अशोक मिश्र व उनके घर वालों ने रविवार को मेरे घर पर ईट पत्थर चलते हुए घर मे घुस गए। विरोध करने पर पिटाई करते लगे। थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...