हापुड़, नवम्बर 21 -- कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में बुधवार को पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों व तलवार से परिवार के साथ-साथ उनके दोस्त का भी सिर फोड़ दिया। आरोपियों ने घर के बाहर निकलकर उनकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 19 नवंबर की शाम को वह अपनी पत्नी के साथ घर के भीतर बैठा हुआ था। तभी पड़ोस में रहने वाले नितिन, कृष्णा, सागर जबरन उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही उसके और उसके भाई के साथ लाठी-डंडों और तलवार से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर छोटे भाई की पत्नी मौके पर आई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़ों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.