बागपत, जून 7 -- बालैनी क्षेत्र के डौलचा गांव में एक दर्जन से अधिक लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसी परिवार पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारधार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलवाया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के डौलचा गांव में दो दिन पहले हरलाल और त्रिलोक के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद त्रिलोक रात में अपने परिवार वालों के साथ लाठी-डंडे और धारधार हथियार लेकर हरलाल के घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने हरलाल के परिवार पर हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनके भी कपड़े फाड़ दिए। हमले में हरलाल, डालचंद, दीपांशु, कलवा, विक्की, सुमन, गुड्डी, रामवती, कोमल और हिमांशी आदि घायल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.