बुलंदशहर, फरवरी 13 -- नगर क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की और हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए हैं। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला फैसलाबाद निवासी पीड़ित इस्लाम पुत्र जैमल ने तहरीर देकर बताया कि 9 फरवरी की शाम वह अपने घर पहुंचा था। घर के अंदर कुछ लोग उसके परिजनों के साथ मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि मोहल्ले के ही आरोपी अजमेरी, उसके पुत्र अब्बास व इकराम और पुत्री सवाना ने मिलकर पीड़ित इस्लाम की पत्नी भूरी और रिश्तेदार हदीसा के साथ लात-घूसों से मारपीट की। जब इस्लाम ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर लोगों को एकत्र होते देखकर आरोपी पूरे परिवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.