गजरौला (अमरोहा), फरवरी 15 -- यूपी के अमरोहा से नाबालिग से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। गजरौला के एक मोहल्ले में एक किशोरी घर पर अकेली थी, इसी बीच आरोपी घर में घुस आया और नाबालिग से रेप की कोशिश करने लगा। नाबालिग लड़की के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने लड़की की उंगली काट दी। जिससे वह लहूलुहान हो गई। लहुलूहान हालत में किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम किशोरी घर पर अकेली थी, तभी मोहल्ले का ही एक युवक घर में घुस आया। आरोपी ने दुष्कर्म की नीयत से किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर प्रहार कर दिया। हमले में किशोरी के हाथ की उंगली कटकर फर्श पर गिर गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जमा होने लगे, जिन्हें देखकर आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.