सहारनपुर, नवम्बर 14 -- चिलकाना क्षेत्र के एक गांव मे दबंग मनचले युवक पर पड़ोसी ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि लड़की के शोर मचाने पर परिजनों को देखकर युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी का स्वर्गवास हो चुका है उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर रहती है। आरोप है कि एक लड़का पिछले छह माह से उसकी लड़की को परेशान कर रहा है। कई बार उसने उसकी शिकायत की लेकिन वह नहीं माना। पीड़ित ने बताया कि 13 नवंबर की सुबह आरोपी दबंग युवक दीवार कूद कर घर मे घुस गया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती करने लगा। जिससे घबराकर उसकी बेटी जोर जोर से चिल्लाने लगी तो शोर सुनकर परिवार के लोग इकट्ठा हो गये, जिन्हे देखकर मनचला दबंग युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.