कन्नौज, फरवरी 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में दबंग ने घर में घुसकर नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जान माल की धमकी दी। दूसरे दिन पुन: उसका रास्ता रोककर धमकाया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पति बीमार चल रहे हैं। इस समय वह हैलट अस्पताल कानपुर में भर्ती हैं। 19 फरवरी को वह अपने पति को देखने कानपुर अस्पताल गई थी। घर पर उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी अकेली थी। उसी दिन शाम को गांव का ही एक युवक जो इस समय सिकंदरपुर के मोहल्ला भगतसिंह नगर में रह रहा है। घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसने उसे धमकाया कि जै...