बाराबंकी, दिसम्बर 13 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली के चौधरी पुरवा मजरे टिकरा पट्टी गांव में घर में घुसकर नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये के जेवर पार कर दिया। इसी दौरान घर के लोगों की नींद खुली तो चोर भाग गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौधरी पुरवा मजरे टिकरा पट्टी गांव निवासी प्रमोद कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की देर रात करीब दो बजे दो चोर उनके घर में घुस आए थे। आहट पाकर घर के लोगों की नींद खुली तो घर में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिये। शोर मचाने पर दोनों युवक भाग गए। मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने चोरों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। लोगोंं ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पीड़ित प्रमोद...