बाराबंकी, जनवरी 13 -- मसौली। थाना क्षेत्र के ग्राम गुरेला में सोमवार की रात घर में घुसकर चोरों ने नगदी जेवर समेत करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिया। मंगलवार को कमरे में बिखरा सामान देख कर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। ग्राम गुरेला निवासी राजाराम अपने घर में सोमवार की देर शाम खाना खा कर घर के दरवाजे पर ताला लगा कर टीनशेड के नीचे सो गए। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे उठे तो दरवाजे का ताला खोल कर घर के अन्दर जाने लगे तो दरवाजा अन्दर से बन्द मिला। जिससे उनका पुत्र दशरथ पड़ोसी की छत के रास्ते से घर में गया। अंदर जाकर देखा तो दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। कमरे में सामान बिखरा था। उसने तत्काल मुख्य दरवाजे की कुंडी खोली तो राजाराम अंदर पहुंचे। चोरी की जानकारी होते ही वह चीख पड़े। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। पीड़ित ने डायल 112...