औरैया, फरवरी 8 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोनासी में शनिवार देर रात चोरों ने सूने पड़े घर को निशाना बनाकर नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। ग्राम सोनासी निवासी अजय कुमार उर्फ पिंटू सविता जामनगर में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बताया गया कि अजय की मां सरोजनी बेटे गुड्डू के साथ बीते दिनों कानपुर रिश्तेदारी में चली गई थीं। घर पर उनकी बेटी अंशिका अकेली थी, इसलिए उसने अपनी एक रिश्तेदार बहन को बुला लिया और दोनों घर के बाहर वाले कमरे में सो गईं। इसी बीच देर रात चोर आंगन के रास्ते घर के अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी और जेवरात पार कर दिए। वारद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.